Ganesh Visarjan के दौरान बेतहाशा नाचीं अंबानी परिवार की नई नवेली बहू Radhika Merchant, वीडियो वायरल!

Radhika Merchant Dance Viral- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी के बाद अपनी पहली गणेश चतुर्थी भव्य अंदाज में मनाई और खुशी के पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इस वक्त अंबानी परिवार के गणेश विसर्जन के ढेरों वीडियोज वायरल हो रहा है लेकिन एक वीडियो में अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट बेतहाशा डांस कर रही है। वीडियो में आप देखेंगे कि अनंत और राधिका पैदल गणपति की गाड़ी के पीछे चल रहे हैं और लगातार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान राधिका नाचते हुए अनंत अंबानी से टिक जाती हैं। उन्होने पूरे चेहरे पर गुलाल लगाया हुआ है। राधिका को डांस करते हुए लगातार मुस्कुराते देखा जा सकता है।
वो अपने हाथ ठा रही थी और पूरे जोश के साथ डांस कर रही थी, जबकि अनंत उनके पीछे पीछे चल रहे हैं। राधिका मर्चेंट शादी के समय से ही लोगों को काफी पसंद आ रही हैं और उनके वीडियोज सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। इस विसर्जन में बॉलीवुड के तमाम सितारे आए थे।
क्या बोले लोग
वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''राधिका ने कौन सा नशा कर रखा है।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो डर है कि अगर गलती light चले गई तो कहीं लोग Ambani के बेटे का विसर्जन ना कर दें।'' एक ने लिखा, ''बप्पा और भगत के बीच शांतिपूर्ण संबंध।''
एक ने लिखा, ''वह उससे इतना परेशान क्यों है।'' एक ने लिखा, ''होली आ गई है क्या राधिका जी को कुछ पता नहीं चला।'' एक ने लिखा, ''ऐसा नहीं लगता कि वहां आनंद ले रहे हैं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











