मंदिर में भगवान की तरह खड़ा था अंबानी परिवार, लाइन लगाकर मिलने आए लोग, बॉडीगार्ड्स ने पकड़...

Ambani Family Viral Video- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान कई ऐसे वीडियोज निकलकर सामने आए जो कि अब वायरल हो रहे हैं। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा।
इस वीडियो में अंबानी परिवार खड़ा है और लोग लाइन लगातार मिलने आ रहे हैं। कोई हाथ जोड़ रहा है तो कोई सीधे मुकेश अंबानी के पैर छू रहा है। इस दौरान वहां खड़े सुरक्षा गार्ड्स लगातार लोगों को पकड़ पकड़कर आगे की तरफ जाने को बोल रहे हैं।
भले ही वो लेडीज हो या जेंट्स सबके साथ ऐसा हो रहा है। इस तरफ अंबानी परिवार भी हाथ जोड़कर खड़ा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको देखकर यकीनन आप हैरान होने वाले हैं।
इसके पहले शायद ही किसी शादी में आपने ऐसा नजारा देखा होगा। इसके देखकर आपको मंदिर की वो लाइन याद आ जाएगी जहां पर लोगों को जल्दी जल्दी दर्शन करके दूसरों को आगे आने के लिए धक्का दिया जाता है।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
अंबानी परिवार की वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''चलो चलो...दर्शन करके आगे बढ़ो।'' एक ने लिखा, ''लालबाग चा राजा के सीन जैसा दिख रहा है।'' एक ने लिखा, ''अरे अगर मेहमान से नहीं मिलना है तो मिल क्यों रहे हो.....एक ने लिखा, भगवान प्रो मैक्स।'' एक ने लिखा, ''अंबानी की शादी के पीछे का असली दृश्य।'' एक ने लिखा, ''मैं बैकग्राउंड में श्रेया घोषाल की आवाज सुन रहा हूं।'
शादी में शामिल हुए सितारे
इस शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे शामिल हुए थे। ना सिर्फ इंडिया बल्कि देश विदेश से भी लोग आए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि ये इंडिया की सबसे महंगी शादी थी जिसमें अंबानी परिवार ने करीब 6 हजार करोड़ रुपए खर्च किए।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications