..................... Ambani family's younger daughter-in-law Radhika Merchant upset due to paparazzi's misbehavior at Dior event - Hindi Filmibeat

Radhika Merchant: डायर इवेंट में पैपराजी की गलत हरकत की वजह से अंबानी परिवार की छोटी बहू हुई परेशान

Radhika Merchant

Radhika Merchant: बीती रात मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर सबसे मंहगा और लग्जरी ब्रांड 'Dior' का फैशन शो आयोजित किया गया था, जिसमें फिल्मी सितारों से लेकर अमीरों खानदार के खास लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शाम का रंगीन बनाया। इस डायर इवेंट में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी पहुंची परंतु पैपराजी ने उनको श्लोका मेहता के नाम से बुलाया, जिसके चलते राधिका थोड़ी परेशान दिखी।

बता दे कि, लग्जरी ब्रांड 'Dior'का फैशन शो में रेखा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, विराट कोहली, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और कई अन्य लोग शामिल हुए। इस इवेंट में खास गेस्ट के तौर पर नीता अंबानी की जल्द होने वाली बहू राधिका मर्चेंट थीं, राधिका यहां पर ननद ईशा अंबानी के साथ पहुंची थी।

जब पैपराजी ने इवेंट में ननद-भाभी की जोड़ी को देखा, उनसे तस्वीरें क्लिक कराने के लिए कहा। हुआ यूं कि उनका नाम बुलाते समय फोटोग्राफर्स ने गलती से राधिका को श्लोका कह दिया। हालांकि, खुद को गलत नाम से बुलाए जाने के बाद राधिका ने इस गलती को ठीक नहीं किया और ज़ोर से हंस पड़ीं।

इवेंट के लिए राधिका मर्चेंट ने क्रीम कलर की हॉल्टर ड्रॉप-स्लीव ड्रेस पहनी थी और डायमंड स्टड के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। राधिका ने अपने बालों को वापस पोनीटेल में कंघी करके ब्लैक हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उन्होंने शानदार 'Dior' बैग्स कैरी किए हुए था।

राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली के सभी सदस्य के साथ एक अच्छा बंधन साझा करती हैं, लेकिन उनकी भाभी श्लोका मेहता के साथ उनका रिश्ता काफी खास है। अक्टूबर 2022 में राधिका ने श्लोका मेहता के साथ डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। गौरतलब है कि राधिका मर्चेंट हमेशा ही अपने खास अंदाज, शानदार स्टाइल और बेहतरीन स्वभाव के जानी जाती हैं, जहां पर जाती है राधिका महफिल लुट लेती हैं।

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X