महाकुंभ पहुंचा अंबानी परिवार, मुकेश अंबानी, आकाश, राधिका, अनंत समेत इन सदस्यों ने लगाई गंगा में डुबकी

Ambani Family Reached Mahakumbh: 144 सालों बाद लगे इस महाकुंभ में तमाम हस्तियों को देखा गया है। फिल्म स्टार्स हों या टीवी के सितारे, राजनेता हों या बिजनेस मैन सभी संगम में आकर डुबकी लगा रहे हैं और मां गंगा से आशीर्वाद ले रहे है। फिलहाल तो आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे बहू और मां के साथ महाकुंभ गए हैं। जहां से हाल ही में उनके कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
परिवार ने मिलकर लगाई डुबकी
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी के साथ ही बड़े बेटे आकाश अंबानी बहू श्लोका छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका के साथ ही मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी महाकुंभ में डुबकी लगाती दिख रही हैं। बता दें कि अंबानी परिवार के 11 सदस्य महाकुंभ में पहुंचे हैं।
चिदानंद सरस्वती से मिलने गए मुकेश अंबानी किया यज्ञ
बता दें कि मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ पहले तो चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात की। अंबानी परिवार ने मिलकर विश्व शांति यज्ञ में आहूती दी उसके बाद सभी गंगा में स्नान करने गए। बता दें कि कुंभ में अंबानी परिवार भारी सिक्योरिटी के साथ आया है, महाकुंभ में स्नाम के दौरान कभी को स्पॉट किय गया, लेकिन नीता अंबानी नजर नहीं आईं।
ये अरबपति भी लगा चुके हैं गंगा में डुबकी
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी से पहले उनके भाई अनिल अंबानी भी महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर यज्ञ भी किया था। इनके साथ ही इनके साथ ही गौतम अड़ानी भी अपने परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगाने आ चुके हैं। वहीं राजनेताओं की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, हेमा मालिनी, बाबा राम देव समेत कई नामी हस्तियों को महाकुंभ में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications