Ambani Family: मुकेश अंबानी बेटे आकाश के साथ पहुंचे सोमनाथ महादेव मंदिर

Ambani Family:देश के सबसे अमीरो परिवारों में से एक है अंबानी परिवार, और अंबानी फैमली का जो धर्म के प्रति श्रद्धा और प्रेम है वह किसी से छिपा नहीं है। हमेशा ही अच्छे और बड़े अवसर पर देखने को मिलता है कि अंबानी फैमली या फैमली का कोई एक सदस्य किसी ना मंदिर में गया है। कभी कभी देखा जाता है कि घर में कोई पूजा पाठ हो रहा है। ऐसे में हाल ही में खबर आई है कि मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश के साथ द्वादश ज्योर्तिलिंग में से एक सोमनाथ महादेव के दर्शन किए, जिनका मंदिर गुजरात में स्थित है।
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी तो कभी आकाश व अनंत अंबानी देश के जाने-माने मंदिरों में देव दर्शन के लिए जाते रहते हैं। यही नहीं, वह मंदिरों के लिए करोड़ों रुपयों का दान भी करते हैं।
आज महाशिवरात्रि का शुभ अबसर है, तो ऐसे में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मुकेश और आकाश अंबानी की सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इनमें दोनों व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपए का दान भी दिया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव पी.के. लाहिड़ी व योगेंद्रभाई देसाई ने मंदिर में उनका स्वागत किया।
इसके पहले, अक्टूबर 2022 में मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई से पहले अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए थे। मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपए भी दान दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











