रामचरण की नवजात बेटी को अंबानी परिवार ने दिया सोने का पालना? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

Ram Charan Daughter Gold Cradle- गिफ्ट तो सभी देते हैं लेकिन जब देश का सबसे अमीर व्यक्ति किसी को गिफ्ट दे तो वो काफी शानदार होता है। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जो कि साउथ के सुपरस्टार रामचरण की बेटी और अंबानी परिवार से संबंधित है।
Recommended Video
कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार ने रामचरण की नवजात बच्ची को 1 करोड़ रुपए का पालना गिफ्ट किया है। 11 दिन पहले रामचरण की पत्नी उपासना ने एक बेटी को जन्म दिया था और इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी।
कइयों का मानना है कि 1 करोड़ का भला पालना कैसे हो सकता है? तो बता दें कि ये लोहे, लकड़ी या चांदी का नहीं है बल्कि कथित तौर पर सोने का बना हुआ है। आज परिवार के सदस्यों के बीच बच्ची का नामकरण समारोह होने वाला है। स्टार पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नामकरण समारोह के जश्न की एक झलक दी।
उपासना के घर पर भव्य सजावट के साथ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। समारोह में पूरा मेगा परिवार शामिल होगा। यह भी कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने और जोड़े और उनकी बेटी को आशीर्वाद देने की उम्मीद है।
नहीं हुआ आधिकारिक ऐलान
गौरतलब है कि रामचरण की बेटी को अंबानी परिवार की तरफ से इतना शानदार तोहफा दिया गया है इसको लेकर किसी तरह का आधिराकि ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अंबानी परिवार के लिए किसी को भी ऐसा तोहफा देने में कोई समस्या होगी।
रामचरण या उनका कोई करीबी जबतक इसको लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं करते हैं ये खबर अफवाह ही मानी जा रही है। वर्कफ्रंट पर रामचरण अपनी शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में कुछ अलग करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications