छोटी बहू के गृह प्रवेश से पहले नीता-मुकेश अंबानी ने बड़ी बहू श्लोका को किया था खुश, दी थी ये सौगात

12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी हो चुकी है और आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने अपने छोटे लाडले बेटे की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। शादी के इंतजाम ऐसे हैं कि कोई भी चकाचौंध हो जाएगा। वैसे तो अनंत और राधिका की शादी की रस्मे पिछले कई दिनों से लगातार चलती हुई नजर आ रही है।
छोटी बहू को घर लाने की तैयारी के बीच में ही अंबानी परिवार ने बड़ी बहू श्लोका मेहता का जन्मदिन बहुत ही खास तरीके से मनाया। दरअसल आपको बता दें कि श्लोका मेहता अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश की पत्नी है। अब मुकेश अंबानी के घर का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें पूरा घर फूल पत्तियों के अलावा गुलाबी गुब्बारों से सजा हुआ है।
इस दौरान एक बोर्ड भी नजर आया और इस पर श्लोका मेहता की फोटो प्रिंट करवाई हुई है। श्लोका मेहता की फोटो के नीचे हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। अनंत की शादी में भाभी श्लोका मेहता के आउटफिट और उनका ग्लो देखते ही बन रहा था। जन्मदिन से एक दिन पहले उनका मेहंदी आउटफिट भी काफी खूबसूरत था।
श्लोका मेहता ने मसाला गुप्ता के ब्रांड की गोल्डन सिल्क साड़ी पहनी हुई थी और इसके बॉर्डर पर जरी वर्क भी हो रखा था। उन्होंने इसके साथ में हाफ स्लीव का ब्लाउज पहना हुआ था और परत ग्रीन कलर का दुपट्टा भी पहना हुआ था। इस सदी के साथ उन्होंने अपनी नानी की ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी हुई थी जिसमें मांग टीका, इयररिंग्स, नेक पीस और कड़े भी थे।


Click it and Unblock the Notifications