..................... Amazon Prime Video's Chhalaang actors Nushrat and Rajkummar take the Sports Quiz - Hindi Filmibeat

फिल्म 'छलांग' के कलाकार नुसरत और राजकुमार ने लिया स्पोर्ट्स क्विज़, मजेदार VIDEO

By Filmibeat Desk

'छलांग' एक आगामी प्रेरणादायक कॉमेडी फिल्म है जिसका प्रीमियर विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। फिल्म में भावनाओं की एक अच्छी हलचल देखने मिलेगी जो हम सभी को अपने स्कूल के दिनों में वापस ले जाएगी जहां स्पोर्ट्स पीरियड अक्सर दिन का सबसे अच्छा हिस्सा हुआ करता था और स्पोर्ट्स टीचर्स सभी के पसंदीदा शिक्षक हुआ करते थे।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म लव फिल्म्स प्रोडक्शन की है जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में बहुमुखी अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत भरत के साथ सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अय्यूब, इला अरुण और जतिन सरना प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Chalang

फ़िल्म के लीड एक्टर्स, नुसरत और राजकुमार ने एक स्पोर्ट्स क्विज़ लिया है। बास्केटबॉल, कबड्डी और खेल में शानदार उपलब्धियों जैसे खेल से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए, दोनों कलाकार वास्तव में अपनी फिल्म की रोमांचक रिलीज के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं।
स्कूल के दिनों की यादें ताज़ा करते हुए, छलांग का प्रीमियर अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 13 नवंबर को दुनिया भर में किया जाएगा

जैसा कि इस फिल्म का नाम है.. छलांग.. राजकुमार राव पर आधारित है क्योंकि उनका किरदार शुरुआत में लूजर दिखाया गया है जो बाद में अपने सम्मान के लिए लड़ता दिखाई दे रहा है। फिलहाल आप देखिए ये खास वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X