विद्या बालन का शानदार सांग 'मैं शेरनी' रिलीज. संघर्ष से भरी प्रेरक कहानियों को किया सेलिब्रेट

By Filmibeat Desk

विद्या बालन स्टारर ड्रामा फिल्म शेरनी की रिलीज़ से पहले, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने एक खास गाना 'मैं शेरनी' को जारी कर दिया है।ट्रैक इन शेरनियों के साहस को सलाम करता है, जिन्होंने अपनी सभी बाधाओं को हराया और पुरानी मान्यताओं को नकारते हुए अपनी जगह बनाई है।

म्यूजिक वीडियो में विद्या बालन के साथ मीरा एरडा (एफ4 रेसर और ड्राइवर कोच), नताशा नोएल (बॉडी पॉजिटिविटी इन्फ्लुएंसर और योगा ट्रेनर), ईशना कुट्टी ( सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और हुला-हूप डांसर) और त्रिनेत्र हल्दर (कर्नाटक की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर में से एक), जयश्री माने (बी.वाई.एल नायर अस्पताल की एक फ्रंट लाइन वॉरियर), रिद्धी आर्य (एक छात्रा जो फ्रंटलाइन वॉरियर्स में भोजन बांटती है), अनीता देवी (सेक्युरिटी गार्ड), सीमा दुग्गल (शिक्षक), अर्चना जादव (हाउस हेल्प) नजर आएंगे।

mein sherni

अभिनेत्री विद्या बालन कहती हैं, "म्यूजिक वीडियो मैं शेरनी दुनिया भर की उन सभी महिलाओं को हमारी श्रद्धांजलि है, जिनमें कभी हार न मानने वाली अदम्य भावना है। फिल्म में मेरे किरदार विद्या विंसेंट की तरह, हम दिखाना चाहते हैं कि महिलाएं बेखौफ और शक्तिशाली हैं। आपको बाघिन बनने के लिए दहाड़ने की जरूरत नहीं है। इसी फीलिंग को हमने इस गाने में कैप्चर करने की कोशिश की है।

"गायिका अकासा कहती हैं, "एक ऐसा गाना जो महिलाओं और उनकी ताकत को सेलीब्रेट करता है, का हिस्सा बनने से ज्यादा गर्व की बात मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती। इस साउंडट्रैक के साथ, हम दुनिया भर में हर महिला के अंदर की शेरनी को जगाने और उन्हें कभी हार न मानने, अपने सपने का पीछा करने व हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करने उम्मीद कर रहे हैं।

रैपर रफ़्तार कहते हैं, "शेरनी- मेरे लिए एक दिलचस्प प्रोजेक्ट रहा। शेरनी- इस एक शब्द में ऐसी निर्विवाद शक्ति है, और एक गाने में उस शब्द की जीवंतता को प्रदर्शित करने में सक्षम होना एक लंबी प्रक्रिया थी! बता दें कि भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 18 जून से अमेज़न प्राइम वीडियो पर शेरनी को एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X