नुसरत भरूचा स्टारर 'छोरी' का भयानक फर्स्ट लुक, अमेज़न प्राइम वीडियो पर आएगी ये हॉरर फिल्म

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी ओरिजिनल हॉरर मूवी-छोरी के अंदरूनी संसार की एक झलक दिखलाई। यह फिल्म हैलोवीन जैसी भयानक भले ही न हो, लेकिन इसकी दिल दहला देने वाली पहली डरावनी झलक यकीनन सिहरन पैदा करती है। फिल्म नवंबर 2021 में सीधे अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगी।

नुसरत भरूचा स्टारर छोरी एक आगामी हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा हैं। सुपरहिट मराठी फिल्म लपछापी की इस हिंदी रीमेक में नुसरत के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Nushrratt Bharuccha starrer horror film Chhorii first look

छोरी एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के साइक (हॉरर और पैरानॉर्मल जॉनर पर केंद्रित एक वर्टिकल) और लॉस एंजिल्स स्थित क्रिप्ट टीवी के बीच हुईपहली सहभागिता को चिह्नित करती है। क्रिप्ट टीवी- द लुक-सी, द बर्च, सनी फैमिली कल्ट और द थिंग इन द अपार्टमेंट जैसे शो के साथ डर का नया ब्रांड पेश करने के लिए मशहूर है।

2017 में रिलीज़ हुई मराठी फिल्म लपछापी एक गर्भवती महिला की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के साथ एक नए घर में चली जाती है। उस घर में एक प्रेतात्मा का वास होता है। लपछापी डरावनी होने के साथ-साथ सामाजिक विषय पर बनी फिल्म है। फिल्म की पटकथा विशाल कपूर ने लिखी है, जिन्होंने छोरी की पटकथा भी लिखी है।

नुसरत भरूचा को इस फिल्म में देखना दिलचस्प होगा। पिछली फिल्में छलांग और अजीब दास्तान्स में अपने अभिनय के लिए नुसरत ने काफी तारीफें बटोरी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X