अमेज़न प्राइम वीडियो ने 'तूफान' के ट्रेलर रिलीज़ का किया ऐलान- फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर की नई झलक

फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'तूफान' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो ने अब 'तूफान' के ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स के सहयोग से अमेज़न द्वारा प्रस्तुत राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफ़ान' इस वक़्त देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा,"raise your hands if you are as excited as we are for the Toofaan trailer 🙌 #ToofaanOnPrime, Trailer Out, June 30.

Toofaan

फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म को एक नई रिलीज की तारीख मिल गयी है। पहले देश कोविड की दूसरी लहर से जूझ रहा था और इसलिए स्टार और तूफान की टीम को अपनी फिल्म रिलीज़ करना सही नहीं लग रहा था।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। 'तूफान' भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल जैसे कलाकारों के साथ 'तूफ़ान' एक यूनिवर्सल कहानी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, "तूफ़ान एक अंडरडॉग की कहानी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मतभेद पैदा करने के बजाय प्यार फैलाने की कहानी है।"

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने यह भी बताया कि फिल्म महिला सशक्तिकरण की मिसाल कैसे पेश करती है। वह कहते हैं, "तूफ़ान में महिला नायक की भी बहुत मजबूत और मुखर भूमिका है। जबकि हमने पिछले एक दशक में नारी शक्ति के उदय को देखा है, लेकिन अभी भी एक लंबा सफ़र तय करना बाकी है। हमें अपने विश्वासों पर सवाल उठाना बंद करना होगा कि हम दूसरे लिंग को कैसे देखते है और मृणाल का किरदार अनन्या ऐसा ही करती है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X