..................... Amazon Prime Video announces the World Premiere of the drama thriller Jalsa, starring Vidya Balan, Shefali Shah | अमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने थ्रिलर फिल्म 'जलसा' का वर्ल्ड प्रीमियर किया घोषित, शानदार स्टारकास्ट- देंखे पोस्टर - Hindi Filmibeat

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने थ्रिलर फिल्म 'जलसा' का वर्ल्ड प्रीमियर किया घोषित, शानदार स्टारकास्ट- देंखे पोस्टर

प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित ड्रामा-थ्रिलर 'जलसा' के वैश्विक प्रीमियर की घोषणा कर दी है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित, जलसा संयुक्त रूप से अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित है। फिल्म में विद्या बालन, शेफाली शाह, मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन, शफीन पटेल और सूर्या कसीभटला जैसे उम्दा कलाकार नज़र आएंगे।

सुरेश त्रिवेणी इससे पहले 'तुम्हारी सुलु' के लिए विद्या बालन के साथ काम कर चुके हैं और अब यह जोड़ी दूसरी फीचर के लिए एक साथ आ रही है। साथ ही, यह प्राइम वीडियो और विद्या बालन के बीच भी तीसरा सहयोग है। 'जलसा' का 18 मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर वैश्विक प्रीमियर होगा।

amazon-prime-video-announces-world-premiere-drama-thriller-jalsa-starring-vidya-balan-shefali-shah

मनीष मेंघानी, हेड, कंटेंट लाइसेंसिंग, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने कहा, "ड्रामा और रोमांच के बेहतरीन मिश्रण में, जलसा वास्तव में एक अलग कहानी पेश करता है, जिसे शानदार कलाकारों के प्रदर्शन से बेहतर बनाया गया है। जलसा अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के साथ हमारे लंबे समय से चल रहे सफल सहयोग में एक अन्य एडिशन है जिसमें इससे पहले शकुंतला देवी, शेरनी, छोरी जैसे टाइटल शामिल है। हम विद्या के एक और शानदार प्रदर्शन के साथ वापसी के लिए खुश हैं, जिसे दर्शकों द्वारा निश्चित रूप से पसंद किया जाएगा।"

विक्रम मल्होत्रा, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के संस्थापक और सीईओ ने कहा, "जलसा कॉम्प्लेक्स ह्यूमन साइकी और इमोशनल ट्रिगर का एक विस्तृत वर्णन है जो एक ऐसी घटना के आधार पर प्रदर्शित होता है जिसने इतने सारे लोगों के जीवन को बदल दिया है। शानदार निर्देशन के अलावा, फिल्म का श्रेय विद्या बालन, शेफाली शाह और सभी सहायक कलाकारों को जाता है। दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में जलसा के वैश्विक प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं।"

टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने कहा, "एयरलिफ्ट, शेरनी और छोरी जैसी फिल्मों के साथ अतीत में हमारा बेहद सफल सहयोग रहा है और मैं जलसा के साथ उसी जादू को फिर से दोहराने के लिए उत्सुक हूं। मैं अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर फिल्म के प्रीमियर के लिए उत्साहित हूं क्योंकि इस से फिल्म को सही मायने में वैश्विक दर्शक प्राप्त होंगे , जिस के वह सही मायने में हकदार है।"

जलसा एक टॉप पत्रकार और उसके कुक के जीवन के माध्यम से सुनाई गई संघर्ष की एक बेहद आकर्षक और मनोरम कहानी है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन और एक उम्दा स्टोरीलाइन से लेस, जलसा आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X