अनिल कपूर- वरुण धवन, कियारा और नीतू कपूर का धमाल, इस दिन होगा 'जुग जुग जियो' डिजिटल प्रीमियर
राज मेहता के निर्देशन में बनी फ़िल्म, 'जुग जुग जियो' को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। अनिल कपूर एवं नीतू कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ सुपरस्टार वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। यह मशहूर यूट्यूबर प्राजक्ता कोली की पहली फ़िल्म है, जिसमें जाने-माने अभिनेता एवं होस्ट मनीष पॉल ने भी अहम भूमिका निभाई है।
'जुग जुग जियो' प्राइम डे 2022 के दौरान प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होने वाली फ़िल्मों की सूची का हिस्सा है। इस सूची में अलग-अलग भाषाओं में कई ऑरिजिनल सीरीज तथा ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं, जो पहले से ही दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, प्राइम वीडियो के सभी मेंबर्स प्राइम वीडियो चैनलों पर उपलब्ध 13 लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं में से अधिकांश का ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन खरीदते समय आकर्षक छूट का फायदा भी उठा सकते हैं।

23 और 24 जुलाई को प्राइम डे 2022 मनाया जा रहा है। वरुण धवन कहते हैं कि जुग जुग जियो का अनुभव सचमुच बेहद शानदार रहा है, जिसका श्रेय सभी बेहतरीन कलाकारों, पूरी टीम टीम और दर्शकों से इस फ़िल्म को मिले भरपूर प्यार को जाता है।" उन्होंने आगे कहा, " बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म को जबरदस्त कामयाबी मिल चुकी है, और अब मुझे खुशी है कि आज से दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपने घरों पर सुकून के साथ 'जुग जुग जियो' देखने का आनंद ले सकते हैं।
इस मौके पर अनिल कपूर ने कहा कि जुग जुग जियो' के साथ हमने एक ऐसी फ़िल्म बनाई है, जो बेहद खास है। हालांकि, हम नहीं जानते थे कि यह फ़िल्म कितनी कामयाब होगी। कास्ट और क्रू के हर एक सदस्य ने इस फ़िल्म में दिलो-जान से मेहनत की है और मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे प्यार की यह सौगात अमेज़न प्राइम वीडियो के जरिए बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचेगी," नीतू कपूर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कियारा आडवाणी ने कहा, "जुग जुग जियो में काम करने का मेरा अनुभव बेहद यादगार रहा है। फ़िल्म की शूटिंग के दौरान हम सभी ने एक परिवार की तरह काम किया है और अब मैं अपने ऑनस्क्रीन परिवार के इसी प्यार के बंधन को आपके परिवार के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूँ। मुझे यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि अमेज़न प्राइम वीडियो मेरे 'जुग जुग जियो' परिवार को दर्शकों के करीब ला रहा है। सिनेमाघरों में हमें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसके बाद अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ कि दर्शक प्राइम वीडियो पर इस फ़िल्म का भरपूर आनंद लेंगे और एक बार फिर हमें उतना ही प्यार देंगे।"
'जुग जुग जियो' पटियाला शहर में रहने वाले दो दंपतियों की कहानी है, जो दो अलग-अलग पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और शादी के बाद के मामलों में उलझे हुए हैं। इस कहानी में प्रेम, पारिवारिक मूल्यों, पूरी नहीं होने वाली चाहतों और आकस्मिक तरीके से पारिवारिक सुलह जैसी बातों को गहराई से दिखाया गया है। फ़िल्म में वरुण धवन ने अनिल और नीतू कपूर के ऑन-स्क्रीन बेटे की भूमिका निभाई है, और उनके साथ कियारा आडवाणी ने आज के जमाने की कामकाजी महिला का किरदार निभाया है जो बेहद जिंदादिल और उत्साह से भरी हैं। इस तरह, फ़िल्म 'जुग जुग जियो' ड्रामा, इंसानी भावनाओं और हँसी-मज़ाक का बेजोड़ तालमेल है। 22 जुलाई को इस दिलचस्प व मनोरंजक फैमिली ड्रामा का हिस्सा बनें। तारीख़ याद रखें!


Click it and Unblock the Notifications












