..................... Amazon Prime Video adventure comedy 'Hello Charlie' trailer will be released on March 22! - Hindi Filmibeat

अमेज़न प्राइम वीडियो की कॉमेडी एडवेंचर 'हैलो चार्ली' का ट्रेलर 22 मार्च को होगा रिलीज़!

By Filmibeat Desk

एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी आगामी फैमिली और किड एंटरटेनर "हैलो चार्ली" के मज़ेदार टीज़र के साथ वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की थी और आज, रिलीज़ के प्रति अधिक उत्साहित करते हुए, उन्होंने ट्रेलर की रिलीज़ डेट घोषित कर दी है।
इस प्रफुल्लित कर देने वाले टीज़र में, आदार जैन एक छोटे शहर के एक युवा सरल व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है जिसे मुंबई से दीव में एक गोरिल्ला ट्रांसफर करने का काम दिया गया है। यह आकर्षक और एडवेंचरस सफ़र, दर्शकों को रिलीज़ के प्रति अधिक जिज्ञासु कर देगा।

aadar jain

आदार जैन के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और एलनाज़ नोरौज़ी भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगी। एक अनूठी कहानी और यह जीवंत प्रोडक्शन डिजाइन, हैलो चार्ली ताजी हवा की सांस की तरह है, जिसकी तलाश हम सभी कर रहे थे। फिल्म 9 अप्रैल 2021 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में विश्व स्तर पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

हेलो चार्ली एक प्रफुल्लित कर देने वाली फिल्म है, जिसमें आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

Read more about: news न्यूज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X