First Look: 'मेड इन हेवेन' का पहला लुक रिलीज, कर लो तैयारी
अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक्सेल मीडिया एंड एएमपी, एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के सहयोग के साथ प्राइम ओरिजनल की आगामी सीरीज "मेड इन हेवन" का पहला लुक रिलीज कर दिया है। एक्सिक्यूटिव निर्माता - रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर, क्रिएटर्स- जोया अख्तर और रीमा कागती, ज़ोया अख्तर, नित्या मेहरा, प्रशांत नायर और अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित प्राइम ओरिजनल की आगामी सीरीज "मेड इन हेवन" में अर्जुन माथुर, सोभिता धूलीपाला, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा और शिवानी रघुवंशी जैसे उम्दा कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
पोस्टर के जरिये आपको दिल्ली में स्थित दो वेडिंग प्लानर तारा और करण के जीवन की एक झलक देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनकी कहानी एक शानदार शादी के साथ शुरू होती हैं और जब परंपरा को आधुनिक आकांक्षाओं के साथ ढकेला जाता है..

तो बिग फैट इंडियन वेडिंग की पृष्ठभूमि में स्थापित इनकी कहानी से जुड़े कई रहस्य और कई झूठ सामने आते है। प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ 'मेड इन हेवन' 8 मार्च, 2019 को केवल अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











