Amazon Prime के इवेंट में पहुंचे जेफ बेजोस, शाहरुख खान समेत बॉलीवुड सितारों से की मुलाकात- PICS
अमेजन प्राइम के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस तीन दिनों के भारत दौरे पर आए थे। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में विशेष अमेज़ॅन प्राइम वीडियो कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, ज़ोया अख्तर, कमल हसन, ए आर रहमान, विद्या बालन समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।
बेजोस ने कहा कि बीते दो साल में भारत में अमेजन प्राइम वीडियो का वॉच टाइम 6 गुना बढ़ गया है और इसीलिए हमने तय किया है हम इस प्लेटफॉर्म पर अपना निवेश दोगुना करने जा रहे हैं। इस इवेंट में शाहरुख ने जेफ के साथ खूब मस्ती की.. और उनको अपनी फिल्म डॉन का डायलॉग साथ-साथ दोहराने के लिए भी कहा। इवेंट में फिल्म सितारों संग प्रोड्यूर्स, डाइरेक्टर्स, संगीतकार आदि भी शामिल रहे।


Click it and Unblock the Notifications