अमर उपाध्याय बने बालीवुड के हीरो
टेली शो क्यूंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर की भूमिका करके अत्यंत लोकप्रिय हुए अमर उपाध्याय अब बालीवुड में बतौर हीरो बनकर आ रहे हैं. वे एडलब्स की फिल्म सब कुशल मंगल है में माधवन और कृष्णा बालगोपालन के साथ नजर आयेंगे.
इस फिल्म का निर्देशन विक्रम कुमार कर रहे हैं. वे मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के सहायक भी रह चुके हैं. फिल्म की पूरी शूटिंग चेन्नई में होगी.
अमर उपाध्याय का वजन काफी बढ गया था. फिल्म के लिये वे अपना वजन भी घटा रहे हैं और उनका वजन कुछ हद तक कम भी हो गया है. वे पहले से ज्यादा स्मार्ट नजर आ रहे हैं.
इस फिल्म में हीरो के रुप में बालीवुड में प्रवेश मिलने पर अमर खासे उत्साहित हो रखे हैं. टीवी में अपनी पहचान बनाने के बाद वे बालीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाडने के लिये बेताब हैं.


Click it and Unblock the Notifications