#Shock: "जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के खराब रिश्ते मेरी वजह से नहीं"
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें हमेशा से ही आती रही हैं लेकिन अब अमर सिंह ने उनके रिश्ते की सच्चाई सबके सामने लाकर रख दी है।
बच्चन परिवार बॉलीवुड का आदर्श परिवार माना जाता है लेकिन हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती। कई बार लोगों ने दबी ज़ुबान से कुबूल किया है कि बच्चन परिवार में जितना प्यार दिखता है वाकई उतना प्यार है नहीं।
और अब एक बार फिर जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच की दूरियों पर पड़ा परदा गिरा दिया है, परिवार के करीबी और अभिषेक बच्चन के चाचा अमर सिंह ने।

एबीपी माझा से बात करते हुए अमर सिंह ने कुछ ऐसे राज़ खोले जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने देश में जो भी कोई झगड़ा होता है उसका ज़िम्मा मुझे दे दिया जाता है। अंबानी अलग हुए तो कह दिया गया कि मैंने ही उनके घर में आग लगाई है।
["साथ नहीं रहते थे अमिताभ बच्चन - जया बच्चन"]
जया बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन के बीच में झगड़ा हुआ तो भी उसका ज़िम्मेदार भी मैं ही कहलाया गया। जबकि उनके झगड़े का कारण मैं कभी नहीं था। उनके बीच में शुरू से ही दिक्कतें थीं। हालांकि ऐश्वर्या बहुत ही प्यारी बच्ची है। और उसने हमेशा मेरी इज़्जत की है।
[#Simple: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...]
वैसे ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन के बीच चीज़ें कभी भी बहुत अच्छी नहीं रही हैं। ये इन दोनों की बातों से कभी कदार झलक ही गया है। देखिए दोनों के बीच कैसे हुई है किसी भी बात पर अनबन -


Click it and Unblock the Notifications