Video जया बच्चन पर भड़के अमर सिंह, कहा- पति और बेटे-बहू से कहो 'जुम्मा-चुम्मा' न करें
अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त रह चुके अमर सिंह ने एक बार फिर से अपने वीडियो से बवाल मचा दिया है। इस बार उन्होंने बच्चन परिवार की फिल्मी इमेज पर निशाना साधा है। जया बच्चन के लिए एक खास वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन के फिल्मों में काम करने और बोल्ड सीन करने की आलोचना की है।
अपने फेसबुक पर अमर सिंह ने ये वीडियो शेयर किया है। 18 घंटे पहले इस वीडियो को अमर सिंह ने फेसबुक पर अपलोड किया है। जिसे अब तक हजारों की संख्या में देखा जा चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि अमर सिंह ने जया बच्चन को उनके पूरे परिवार को लेकर क्या सलाह दी है..

अमर सिंह ने अपने वीडियो में कहा है कि जया बच्चन को अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने से रोकना चाहिए। अमर सिंह ने आगे कहा है कि एक अजीब माहौल देश में है। महिलाओं के उत्पीड़न के बारे में बात कर रहे हैं। कल राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी जो अब साथी नहीं हैं। महिलाओं के बारे में बड़ी पीड़ा से बोल रही थीं।
नीचे देखिए अमर सिंह का ये Video जिस पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं..


Click it and Unblock the Notifications











