"साथ नहीं रहते थे अमिताभ बच्चन - जया बच्चन" - अमर सिंह के #Explosive खुलासे
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हमेशा से बॉलीवुड के लिए एक आदर्श परिवार की परिभाषा रहे हैं। लेकिन अब परिवार के खास दोस्त अमर सिंह ने खुलासा किया है कि ये परिवार इतना भी आदर्श नहीं है।
एक पति पत्नी का रिश्ता कीफी निजी होता है ये हम मानते हैं। और एक उम्र के बाद किसी भी इंसान के बारे में कुछ भी बोलने से पहले ये ज़रूर सोचना चाहिए कि फिलहाल उसकी छवि पर और परिवार पर इसका क्या असर पड़ेगा। लेकिन अमर सिंह ने बिना सोचे समझे एक बार फिर बच्चन परिवार पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया है।
अब उनके खुलासे सच है या झूठ ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन एक इंटरव्यू में अमर सिंह ने कहा कि है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ नहीं रहा करते थे और ऐसा काफी सालों तक था।

अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब वो अमिताभ बच्चन से मिले तो उसके पहले ही जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के संबंध ठीक नहीं थे। इतना ही नहीं, दोनों अलग अलग घरों में रहते थे। अमिताभ बच्चन प्रतीक्षा में रहते थे और जया बच्चन उनके दूसरे घर जनक में।
[#Shock: "जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के खराब रिश्ते मेरी वजह से नहीं"]
अमर सिंह यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि मुझे बच्चन परिवार से कोई दिक्कत नहीं है। बस मुझे उनसे दूर रखें। हालांकि ऐश्वर्या बहुत ही प्यारी बच्ची है उसने हमेशा मुझे सम्मान दिया है। अभिषेक ने भी मुझे पूरी इज़्जत दी है।
लेकिन जया बच्चन को जब मैं पार्टी में ले रहा था तभी अमिताभ बच्चन ने मुझे सचेत किया था कि ये फैसला सोच समझकर लेना। पर मुझे ही समझ नहीं आया।
वैसे अमिताभ बच्चन ही नहीं, बॉलीवुड के कई ऐसे राज़ हैं जो सच थे या अफवाह किसी को नहीं पता -


Click it and Unblock the Notifications