'अमर सिंह चमकीला' का दूसरा गाना 'Naram Kaalja' रिलीज, सॉन्ग सुनते ही फैन्स ने की तारीफ

Naaram Kalja Song Out: दलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म को लेकर जमकर विवाद भी चल रहा है। जहां सितारे फिल्म को लेकर लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं वहीं लुधियाना की अदालत ने बीते दिनों फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी थी, लेकिन फिल्म के मेकर्स फिल्म रिलीज करने को आतुर हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म अब सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट और प्रीमियर रिलीज करने की भी घोषणा कर दी गई है।
नरम कालजा हुआ रिलीज
हाल ही में 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म का दूसरा गाना 'नरम कालजा' (Naaram Kalja) रिलीज हुआ है। गाने ने आते ही सभी का दिल जीत लिया है। बता दें कि फिल्म के गाने 'नरम कालजा' में अलका याग्निक, ऋचा शर्मा, याशिका सिक्का और पूजा तिवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने में म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने दिए हैं। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए मात्र 4 घंटे ही हुए हैं और अब तक इस गाने को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि इस गाने पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक ने लिखा परफेक्ट देसी सॉन्ग तो वहीं दूसरे ने कहा जितनी तारीफ करो उतनी कम है।
क्या है फिल्म की कहानी
आपको बता दें कि चमकीला 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कहानी पंजाब की है जहां चमकीला ने साल 1960 में जन्म लिया था। चमकीला को गाने का शौक था। बेहद ही कम समय में उसने अपने गानों से सभी का दिल जीत लिया था, लेकिन 1988 में अज्ञात हमलावरों ने चमकीला उनकी पत्नी और उनके बैंड के दो सदस्यों की हत्या कर दी थी। बता दें कि चमकीला के गाने इतने पॉपुलर थे कि उस दौर में भी उनके गानों ने सबसे ज्यादा सेलिंग का रिकॉर्ड बनाया था।


Click it and Unblock the Notifications











