अमर सिंह चमकीला ने दिया था परिवार को धोखा? झूठ बोलकर की थी अमरजोत से शादी! बड़ी बहन का खुलासा..

अमर सिंह चमकीला पर फिल्म बनने के बाद लोग उनको लेकर काफी सर्च कर रहे हैँ। किस तरह से धनीराम ने अमर सिंह चमकीला बनने तक का सफर तय किया ये कहानी सभी को पसंद आ रही है।
इम्तियाज अली की शानदार फिल्म अब लोगों की जुबान पर है। लेकिन ऐसे में अमरजोत कौर की बड़ी बहन जसवंत कौर ने एक खुलासा किया है जो कि आपको हैरान कर देगा। अगर इनकी मानें तो अमर सिंह चमकीला ने उनकी बहन अमरजोत समेत उनके पूरे परिवार से झूठ बोला था और धोखा दिया था।
इस दौरान जसवंत कौर बीबीसी हिंदी से बात कर रही थीं। उन्होने जो कुछ भी कहा वो सच में आपको परेशान कर सकता है। जसवंत की मानें तो अमर सिंह चमकीला पहले से शादीशुदा था और उसने ये बाद अमरजोत समेत उनके पूरे परिवार से छिपाई थी।
नहीं था शादी का प्लान
जसवंत कौर ने ये भी कहा कि, अमर सिंह चमकीला के साथ उनकी बहन अमरजोत की शादी की कोई योजना नहीं थी। चमकीला ने उन्हें यह नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने उन्हें बताया कि वह अविवाहित है। उनके पिता की दो शर्तें थीं- लड़का गायक और अविवाहित होना चाहिए। इसी वजह से एक समय आया जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि उनकी शादी शानदार चल रही थी कि लेकिन फिर किसी की नजर इन दोनों को लग गई।
बच्चा होने के बाद खुली पोल
जसवंत कौर का कहना था कि, अमरजोत और परिवार को पता ही नहीं चल पाया था कि अमर सिंह चमकीला शादीशुदा है। इसका खुलासा तब हुआ जब अमरजोत का पहला बच्चा हो गया। बहन इसको लेकर काफी दुखी है और कहा है कि, आज 36 साल हो गए लेकिन उन्हें अभी तक कोई न्याय नहीं मिला, कोई फ़ाइल नहीं खोली गई। उनकी मांग है कि अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है इसलिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।' गौरतलब है कि अमरजोत और चमकीला की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











