अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी- बोले 'जिंदगी और मौत से जूझ रहा हूं'
अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की जब बात की जाती है तो आपको उनकी पहले दोस्ती और बाद में उनकी दुश्मनी की झलक साफ नजर आती है। इन दोनो में इस समय ऐसी नाराजगी है कि अमिताभ बच्चन अमर सिंह की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। दरअसल अमर सिंह ने अपनी गलती का एहसास करते हुए पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है।
अब देखने वाली बात तो ये है कि क्या इस ट्वीट के बाद अमिताभ बच्चन अमर सिंह के साथ सभी गिले शिकवे खत्म करते हैं या नहीं। अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म झुंड को लेकर काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications