श्रीदेवी के निधन पर दो नेताओं बड़ा बयान, अंडरवर्ल्ड का हाथ होने का जताया शक
Recommended Video

श्रीदेवी की 25 फरवरी को अचानक हुई मृत्यु ने हर किसी को स्तबध कर दिया। अब तक किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की सारी प्रक्रियाएं चल रही हैं लेकिन इनमें दुबई के कानून के हिसाब से अभी और भी समय लग सकता है।
श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से श्रीदेवी का परिवार, दोस्त और फैन्स सभी शॉक्ड हैं तो वहीं कल फॉरेन्सिक रिपोर्ट में ये भी साफ हो गया कि उनकी मृत्यु दुर्घटनावश डूबने से हुई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उनके शरीर में शराब की मात्रा पाई गई है। इस पर उनके पारिवारिक अमर सिंह ने नया बयान दिया है।

अमर सिंह ने खुलासा किया है कि श्रीदेवी अधिक हार्ड पेग या ड्रिंक नहीं लेती थीं।अमर सिंह ने साथ ही ये भी कहा कि बोनी कपूर ने उन्हें रात में फोन किया था और लेकिन मोबाइल साइलेंट होने की वजह से उनकी बात नहीं हो सकी। इसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें लैंडलाइन पर कॉल किया और कहा कि "भाभी नहीं रही।"
सिर्फ अमर सिंह नहीं बल्कि सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी इस पर बयान दिया है और कहा है कि इसमें अंडरवर्ल्ड का भी हाथ हो सकता है।'सिने अभिनेत्रियों के साथ दाऊद के जो नाजायज़ रिश्तें हैं, उस पर हमें थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा।' सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ये भी कहा कि कई बातें हैं जो अभी साफ नहीं हो पाई है।
आपको बता दें कि श्रीदेवी को किसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी नहीं थी। वो अपनी मृत्यु क एक दिन पहले तक घर की शादी में काफी इंज्वॉय करती नजर आ रही थीं।
देखिए उनकी आखिरी कुछ तस्वीरें जो उन्होंने खुद पोस्ट कीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











