'स्त्री 2' में तमन्ना भाटिया को पहली बार देख बेहोश हो गया था ये एक्टर! डायरेक्टर ने किया खुलासा

Tamannaah Bhatia In Stree 2: स्त्री 2 काफी अच्छी खासी सिनेमा घरों में चली थी। इतना ही नहीं आपको बता दे की श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की परफॉर्मेंस भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। फिल्म में राजकुमार राव ने विक्की का किरदार निभा कर हर तरफ चर्चा बटोरी थी। लेकिन इस फिल्म में हुस्न का तड़का लगाने के लिए तमन्ना भाटिया को भी देखा गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया का इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग था। गाने का नाम 'आज की रात' है और यह गाना काफी पॉपुलर भी हुआ। इस गाने में तमन्ना के मूव्स इतने ज्यादा कातिलाना थे कि हर कोई दीवाना हो गया और साथ ही साथ फिल्म की कास्ट भी उन पर फिदा होने पर मजबूर हो गई।
अब इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक इंटरव्यू चल रहा है जहां पर श्रद्धा कपूर और विकी कौशल के अलावा फिल्म के निदेशक अमर कौशिक भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने खुलासा किया कि जब उन्होंने तमन्ना भाटिया का गाना पहली बार देखा तो उन्हें एक्ट्रेस पर गर्ल क्रश हो गया था।
बाद में अमर कौशिक ने खुलासा किया कि अपारशक्ति खुराना को भी तमन्ना भाटिया पर क्रश हो गया था। साथ ही वह नहीं चाहते थे कि वो तमन्ना भाटिया को मिले। इस बात को सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। अपने फिल्म में देखा होगा कि अपारशक्ति खुराना, राजकुमार राव और अभिषेक बनर्जी ने जब तमन्ना को पहली बार देखा तो उनका मुंह खुला का खुला रह गया था।
इस वीडियो में अमर कौशिक खुलासा करते हुए नजर आते हैं कि राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना ने जो रिएक्शन दिया था वह उन्हीं के कहने पर दिया था। लेकिन फिल्म में अभिषेक बनर्जी बेहोश होते हुए नजर आए थे। जो पूरी तरीके से सच था। वायरल वीडियो में अमर कौशिक खुद खुलासा कर रहे हैं कि अभिषेक सच में बेहोश हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











