Stree 2 के साथ तैयार हैं अमर कौशिक, भेड़िया के बाद हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में यूं लौटेेंगी स्त्री श्रद्धा कपूर

Amar Kaushik Confirms Stree 2: वरूण धवन और कृति सैनन जहां अपनी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक भी भेड़िया के लिए लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। पिंकविला के साथ एक खास बातचीत में अमर कौशिक ने भेड़िया के बाद की बात भी कर ली है। अमर कौशिक ने बताया कि काफी समय से लोग उनसे स्त्री 2 [Stree 2] के बारे में पूछ रहे हैं और अब उनके पास इसका जवाब है।
अमर कौशिक ने कंफर्म किया कि भेड़िया के बाद उनकी अगली फिल्म स्त्री 2 ही होगी। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने भी इस बात का उत्साह दिखाया था कि वो जल्दी ही स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। श्रद्धा कपूर, भेड़िया के गाने ठुमकेश्वरी में अपने स्त्री अवतार में ही दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











