'गृह मंत्री' बनने को तैयार अमर सिंह

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह ने कहा, "जब मेरे पास फ़िल्म में गृह मंत्री का किरदार निभाने का प्रस्ताव आया तो मैं ठुकरा नहीं सका. क्योंकि ये प्रस्ताव देव आनंद की ओर से आया था, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूँ."
समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह फ़िल्म इंडस्ट्री की हस्तियों से अपनी क़रीबी के कारण पहले ही चर्चित हैं.
शूटिंग
फ़िल्मी पार्टियों और समारोहों में उन्हें अक्सर देखा जाता रहा है. अमिताभ बच्चन से उनके रिश्ते तो जगजाहिर हैं.
जब मेरे पास फ़िल्म में गृह मंत्री का किरदार निभाने का प्रस्ताव आया तो मैं ठुकरा नहीं सका. क्योंकि ये प्रस्ताव देव आनंद की ओर से आया था, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूँ अमर सिंह
अमर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वे देव आनंद के प्रशंसक रहे हैं और ये फ़िल्म भी उनके लिए ही कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव की व्यस्तताओं के कारण नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर ही उनके हिस्से की शूटिंग की जाएगी.
अमर सिंह ने बताया कि वे चुनाव के कारण मुंबई जाकर शूटिंग नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुँचते ही शूटिंग की तारीख़ और समय के बारे में फ़ैसला हो जाएगा.
हालाँकि उन्होंने फ़िल्म के बारे में कुछ और नहीं बताया. अमर सिंह पहले भी कई फ़िल्मों में दिख चुके हैं लेकिन किसी किरदार में नहीं, अमर सिंह के रूप में ही.


Click it and Unblock the Notifications











