घुटने पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज तो आउट ऑफ कंट्रोल हुई Amala Paul, सबसे सामने करने लगीं लिप लॉक!

Amala Paul Propose- अमाला पॉल सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस वक्त उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अभिनेत्री काफी जल्दी अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
इसको लेकर ताजा अपडेट तब सामने आई जब 26 अक्टूबर को उनके जन्मदिन मनाने वाले दिन उनको एक खास सरप्राइज मिला। वायरल वीडियो को खुद जगत और अमाला के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जिसमें दोनों एक रेस्तरां में अपने टाइम को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
इसी बीच अचानक जगत ने घुटनों के बल बैठकर अमाला को प्रपोज किया और बाद में एचएसआई सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया। उन्होने इस दौरान एक कैप्शन भी लिखा कि, 'मेरी जिप्सी क्वीन ने हां कह दिया। #वेडिंगबेल्स जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।'
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। इन दोनों ने अगस्त में इंस्टाग्राम फीड पर एक सेल्फी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था जिसमें अमाला को उन्हें पीछे से पकड़ते हुए देखा जा सकता है।
अमाला की बात करें तो वो एक मशहूर अभिनेत्री हैं और साउथ की कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैँ। 2009 में फिल्म नीलाथमारा से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इसके बाद उनको मैना (2010), देइवा थिरुमगल (2011) और थलाइवा (2013) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री को आखिरी बार तमिल फिल्म कैडेवर (2022) और मलयालम फिल्म द टीचर (2022) में देखा गया था। फिलहाल वो अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरु करने जा रही हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications