बिना कविता अधूरा रह गया अमिताभ का जन्मदिन
अमिताभ बच्चन ने कल यानि ११ अक्टूबर को अपना ७० वां जन्मदिन मनाया और उनके जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड के हर एक बड़े से बड़े और छोटे से छोटे सितारे ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दी लेकिन इन सभी विशेस और शुभकामनाओं के बावजूद अमिताभ के जन्मदिन का ये जश्न अधूरा रह गया और ये कमी थी अमिताभ के पिता द्वारा उनके हर जन्मदिन पर उपहार स्वरुप लिखी जाने वाली कविता की।
अमिताभ के जन्मदिन पर उनके घर पर देर रात १२ बजे एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था और इस पार्टी के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े और नमी चेहरे दिखाई दिए जिनमे शाहरुख़ खान से लेकर प्रीटी जिनता, रितेश देशमुख, विद्या बालन, दिलीप कुमार सायरा बनो जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स मौजूद थे। जो लोग इस पार्टी में शामिल न हो पाए उन्होंने अमिताभ को ट्विट्टर, फेसबुक के ज़रिये जन्मदिन की बधाई दी। हर तरफ जश्न का माहौल था लेकिन कहीं न कहीं कोई कमी साफ़ नज़र आ रही थी ये कमी किस इंसान की थी हम आपको बताते हैं। ये कमी थी खुद अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की।

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमिताभ ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान अपने पिता को याद करते हुए कहा की अगर वो जिंदा होते तो बहुत खुश होते। अमिताभ ने बताया की जब वो लोग बोफोर्स केस के दौरान तमाम मुश्किलों से जूझ रहे थे तभी उनके पिता ने उनका साथ चोर दिया उनके जिंदा रहते हुए वो लोग खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाए थे और इस बात का दुःख अमिताभ को आज भी है। साथ ही अमिताभ ने ये भी बताया की उनके पिता अमिताभ के हर जन्मदिन पर एक नयी कविता लिखकर उन्हें भेंट करते थे। इसबार अमिताभ को एक बार फिर अपने पिता की यादों ने अकेला सा कर दिया और ये अधूरापन उन्हें उनके जन्मदिन के दौरान भी दुखी कर गया।


Click it and Unblock the Notifications











