..................... Amaal Mallik reveals that Anu Malik snatched the film Murder from his father Daboo Malik - Hindi Filmibeat

Amaal Malik ने चाचा अनु मलिक को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- मेरे पिता से फ़िल्म छीनी...

Amaal Malik On Anu Malik: जाने माने सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में यह खुलासा कर दिया है कि साल 2004 में फिल्म 'मर्डर' का म्यूजिक पहले उनके पिता डब्बू मलिक को ऑफर किया गया था। डब्बू मलिक इस पर काम भी शुरू करने वाले थे। लेकिन अमाल मलिक की माने तो उनके चाचा अनु मलिक ने प्रोड्यूसर महेश भट्ट से कांटेक्ट किया और फिल्म का म्यूजिक फ्री में करने का ऑफर दिया।

Amaal Malik On Anu Malik

इसके बाद में यह प्रोजेक्ट डब्बू मलिक की जगह पर अनु मलिक को मिल गया था। अमाल मलिक बताते हैं कि अनु मलिक में आग है, लेकिन अगर वही आज अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होती है तो उसका कोई भी मतलब नहीं है।

अमाल मलिक ने पहले भी कई बार अपने चाचा के साथ में अपने खराब रिश्तों को लेकर बात की है। पिछले साल बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट रह चुके अमाल मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके चाचा अनु मलिक की प्रोफेशनल साजिशों के कारण उनके पिता डब्बू मलिक डिप्रेशन में चले गए थे।

अमाल मलिक ने फिल्म फेयर को इंटरव्यू दिया और कहा कि "मेरे पापा इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बने। शुरू में तो मर्डर फिल्म मेरे पापा को ऑफर की गई थी और उन्होंने तकरीबन रिकॉर्डिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि अनु मलिक ने मर्डर फिल्म के लिए बहुत ही शानदार म्यूजिक दिया। लेकिन वह महेश भट्ट के पास में गए और उन्होंने कहा कि मैं पूरी फिल्म फ्री में कर दूंगा, मुझे दे दो। डब्बू को मत लो।"

अमाल मलिक आगे कहते हैं कि उन्होंने सलमान खान को भी कॉल करके कहा था कि "डब्बू को मत लो, मैं उनसे बेहतर कंपोजर हूं। उनमें एक आंख है लेकिन अगर वही आज अपने परिवार को जला दे तो इसका कोई मतलब नहीं। एक कंपोजर के तौर पर मैं उनको सलाम करता हूं लेकिन एक इंसान के तौर पर उतना नहीं करता।"

अमाल मलिक ने बताया कि वह बचपन में तकरीबन 10 से 12 साल की उम्र तक अनु मलिक के परिवार के बहुत ज्यादा क्लोज हुआ करते थे। लेकिन जैसे ही उनके पिता डब्बू मलिक ने म्यूजिक कंपोजर के तौर पर काम करना शुरू किया था तो रिश्ते में कंपटीशन आ गया था।

अमाल मलिक ने अनु मलिक के बारे में बताया कि समय के साथ मुझे यह एहसास हुआ कि उनके लिए इस इंडस्ट्री में कुछ भी मायने नहीं रखता है। वो एक वार हॉर्स है। उनको बस जितना होता है। सामने चाहे कोई भी खड़ा हो डब्बू मलिक खड़े हैं या फिर प्रीतम या लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ही क्यों ना हो। उन्हें किसी से मतलब नहीं है।

Read more about: murder amaal malik anu malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X