..................... अमाल मलिक को सलमान खान फैंस से मिल रही है धमकी | Amaal Mallik receives death threats from Salman Khan fans for liking Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

'सलमान खान ने मुझे लॉन्च किया है और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन फैंस की गाली नहीं सुनूंगा'

दो दिनों से सोशल मीडिया पर सिंगर अमाल मलिक और सलमान खान फैंस के बीच भीषण तनातनी देखने को मिल रही है। अमाल मलिक ने शाहरुख खान को अपने फेवरिट सितारा बताया, जिसके बाद उन्हें सलमान फैंस से धमकी पर धमकी मिलने लगी। अमाल मलिक ने भी बैक टू बैक सभी ट्रोलर्स को जबरदस्त जवाब दिया और कहा कि सलमान खान की इज्जत करता हूं लेकिन उनके फैंस की गाली नहीं सुनूंगा।

दरअसल, फैंस के साथ ऑनलाइन चैट के दौरान अमाल मलिक ने शाहरुख खान को अपने पसंदीदा एक्टर बताया। हालांकि उन्होंने सलमान खान को सुपरस्टार कहा। लेकिन शाहरुख का नाम आने की वजह से सलमान फैंस भड़क गए। फिर क्या था, सलमान के फैंस अमाल के पीछे पड़ गए और उनकी ट्रोलिंग होने लगी।

Amaal Mallik

लेकिन अमाल ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब जाकर मामला थोड़ा ठंडा होता दिख रहा है। लेकिन इस बीच अमाल को जान से मारने तक की धमकी दे गई। जिसे अमाल ने ट्विटर पर शेयर किया है।

सलमान खान की डेब्यू को हुए 32 साल- पहली फिल्म साइन करते ही जूही चावला से हो गई थी लड़ाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X