काजोल संग किसिंग सीन पर एक्टर को महसूस हुई शर्म, बताया पत्नी-बेटी का रिएक्शन, बोले- वो मेरी तरफ...

पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता अली खान काफी सालों से इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। उन्होंने हॉलीवुड से लेकर हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि साल 2023 में उन्होंने काजोल के साथ में वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम किया था। जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
हालांकि आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में काजोल और अली खान के बीच में एक किसिंग सीन भी दिखाया गया था। जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन अब हाल ही में दीपक परवानी के शो 'आप की कहानी' के दौरान अली खान को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया। जहां पर एक्टर ने काजोल के साथ अपने किसिंग सीन पर भी बात की थी।
अली खान ने शो पर बात करते हुए बताया था कि यह किसिंग सीन किस तरीके से शूट किया गया था, इसको देखकर उनके बच्चों ने क्या प्रतिक्रिया दी थी। एक्टर ने कहा कि "जाहिर सी बात है कि रिहर्सल के बिना ये सब नहीं होता है। लेकिन रिहर्सल का मतलब यह नहीं होता है कि आप सच में एक दूसरे को किस करेंगे।"
अली खान ने इस पर बात करते हुए कहा की रिहर्सल का मतलब होता है कि जितने भी लोग उस शॉट में इंवॉल्व होने वाले हैं वह सब एक पेज पर ही हों। लेकिन जो फिजिकल किसिंग प्रोसेस होता है वह काफी मैकेनिक होता है। एक्टर ने अपने घर वालों के रिएक्शन को लेकर भी बात की और बताया कि उनकी पत्नी और बेटी का क्या रिएक्शन था।
'द ट्रायल' एक्टर अली खान ने बताया कि जब यह वेब सीरीज रिलीज हुई थी तो हम थाईलैंड में गए थे। जब हम यह एपिसोड देख रहे थे तो मैं बैठा हुआ था और पत्नी भी साथ में बैठी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ सोफे पर 15 साल की मेरी बेटी भी बैठी हुई थी। हम सभी टीवी देख रहे थे और अचानक से सीन में किस हुआ।
अली खान ने आगे बताया कि "जब यह किसिंग सीन खत्म हुआ तो मेरी पत्नी और बेटी ने मेरी तरफ मुड़कर देखा, इसके बाद वह दोबारा से सीरीज को देखने लग गए थे। मुझे तब लगा कि किसी ने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई। इसमें कोई शर्मिंदगी की बात नहीं है। बेटी जानती है कि यह उनके अब्बा का काम है।"


Click it and Unblock the Notifications