"अक्षय के साथ काम करने से पॉजिटिव एहसास होता है"
टॉयेलट एक प्रेम कथा के प्रोड्यूसर का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ काम करने में पॉजिटिव एहसास होता है।
अक्षय कुमार नीरज पांड्या और शीतल भाटिया की फ्राइडे फायरवर्क्स पांचवी बार अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा कर रही है। शीतल भाटिया का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ काम करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है। पहले भी ये स्पेशल 26, रुस्तम, नाम शबाना जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
शीतल भाटिया ने IANS से बातचीत में कहा कि "टॉयलेट एक प्रेम कथा फ्राइडे फायरवरर्क्स की अक्षय कुमार के साथ पांचवी फिल्म है और ये काफी खुशी की बात है क्योंकि उनके साथ काम करना काफी सकारात्मक अनुभव देता है।"

शीतल भाटिया ने साथ ही ये भी कहा कि "हमारी क्रिएटिव सेंसिबिलिटी एक जैसी है। और हम हमेशा ऐसी कहानी कहानी दिखाना चाहते हैं जो मौजूदा समय से जुड़ी हुई हो। हमारा ये एसोशिएशन काफी फायदेमंद है और हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी ये बॉन्डिंग और मजबूत होती जाएगी।"
टॉयलेट एक प्रेम कथा बताती है कि हर घर में टॉयलेट का होना कितना महत्वपूर्ण है। एक लव स्टोरी है जिसमें व्यंग्य भी है। फिल्म को डायरेक्ट श्री नारायण सिंह ने किया है और प्रोड्यूस अरूणा भाटिया, प्लान सी स्टूडियो, अबुदांतिया ने किया है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications