घनचक्कर से वापस लौटेंगे अलताफ राजा
'तुम तो ठहरे परदेसी गाने' से बॉलीवुड में हिट हो चुके सिंगर अलताफ राजा बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'घनचक्कर' के गाने 'झोलुराम' की शूटिंग करेंगे। फिल्म में विद्या बालन पर एक विचित्र गाने की शूटिंग करने के बाद निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने फिल्म को और भी अनोखा रंग देने के लिए को चुना है।
'आमिर' और 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्में बना चुके राजकुमार ने कहा, "हां, हम बेहद विचित्र वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें इमरान और अलताफ होंगे। ये संगीत-मंडली बेहद अच्छी लगेगी।" घनचक्कर फिल्म में दूसरी बार इमरान हाशमी और विद्या बालन एक साथ नज़र आएंगे। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें सस्पेंस का तड़का भी लगाया गया है।
उन्होंने कहा, "अलताफ 'घनचक्कर' का 'झोलुराम' गाना कर रहे हैं जो इमरान पर फिल्माया जाएगा। हम अलताफ के गाने के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि वह बेहद चर्चित हैं और गम उन्हें भी वीडियो में शामिल करेंगे। इमरान बेहद विचित्र किरदार कर रहे हैं। यह बेहद मस्ती भरा होगा।" इस गाने की शूटिंग अगले सप्ताह शुरू होगी। 'घनचक्कर' का प्रदर्शन 28 जून को होगा।


Click it and Unblock the Notifications
