..................... Alpha Teaser: Alia Bhatt-Sharvari's blockbuster film, powerful teaser to release on this day - Hindi Filmibeat

Alpha Teaser: आलिया भट्ट- शरवरी की धमाकेदार फिल्म, इस दिन रिलीज होगा दमदार टीजर

By Filmibeat Desk

Alpha Teaser Release Date: यशराज फिल्म्स 10 जून को आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' की पहली झलक टीज़र के रूप में जारी करने जा रहा है।

Alpha

यह टीज़र एक ऐसी लड़की की ओरिजिन स्टोरी पर केंद्रित होगा, जिसे एक खतरनाक किलिंग मशीन बनने के लिए तैयार किया जाता है। वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह पहली ऐसी ओरिजिन स्टोरी है, जिसमें मुख्य किरदार एक असैसिन है।

Also Read
Pawan Singh Biopic: दो शादियां और विवादित अफेयर.. पवन सिंह की जिंगदी पर बन रही है फिल्म, क्या क्या दिखेगा?
Pawan Singh Biopic: दो शादियां और विवादित अफेयर.. पवन सिंह की जिंगदी पर बन रही है फिल्म, क्या क्या दिखेगा?

एक वरिष्ठ ट्रेड सूत्र ने बताया,"अल्फा का टीज़र निश्चित रूप से 10 जून को रिलीज होगा। इसके बाद फिल्म के लिए एक आक्रामक मार्केटिंग और प्रमोशनल अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें कहानी को प्रचार का केंद्र बनाया जाएगा। यह अभियान आज के भारत के 'अल्फा एटीट्यूड' को सेलिब्रेट करेगा। आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने एक बेहद सोच-समझकर बनाई गई रणनीति तैयार की है, जो फिल्म की रिलीज तक कई चरणों में सामने आएगी।"

सूत्र ने आगे कहा,"अल्फा का पूरा अभियान इस विचार पर आधारित है कि 'अल्फा' सिर्फ एक किरदार या फिल्म का नाम नहीं, बल्कि एक सोच और रवैया है। कई प्रभावशाली सार्वजनिक प्रस्तुतियों, डिजिटल अभियानों, युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों और देशभर में होने वाली चर्चाओं के जरिए आलिया और शर्वरी उस सोच का जश्न मनाएंगी, जो आधुनिक भारत और उसकी युवा पीढ़ी को परिभाषित करती है - एक ऐसी पीढ़ी जो खुद को लेकर बिल्कुल बेझिझक है।"

सूत्र ने यह भी बताया,"अल्फा का अभियान इस तरह से तैयार किया गया है कि लड़कियों को 'अल्फा' होने के विचार का पर्याय बनाया जा सके। आज की लड़कियां अपनी किस्मत खुद लिख रही हैं और सामाजिक दबावों या अपेक्षाओं के दायरे में बंधने से इनकार कर रही हैं। इसलिए दर्शकों को एक मजेदार, कूल, बेबाक और एटीट्यूड से भरपूर अभियान देखने को मिलेगा।"

'द रेलवे मेन' फेम शिव रवैल द्वारा निर्देशित 'अल्फा' यश राज फिल्म्स की एक भव्य थिएटर रिलीज फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read more about: alia bhatt sharvari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X