..................... Alok Nath statement on death of Reema Lagoo says i am too sad to even think - Hindi Filmibeat

मैं सोच भी नहीं सकता की रीमा लागू नहीं रहीं - आलोक नाथ

मशहूर अभिनेत्री रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन।आलोक नाथ ने उनके निधन पर जताया शोक।

By Shweta

राजश्री प्रोडक्शन्स की फेवरिट मां, रीमा लागू का 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रीमा लागू मैंने प्यार किया, हम साथ साथ हैं में सलमान खान की मां के रोल में सबकी चहेती बन गईं थीं वहीं हम आपके हैं कौन में उन्होंने माधुरी दीक्षित की मां का किरदार निभाया था।

आलोक नाथ के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी रीमा लागू की मौत की खबर से आलोक नाथ खुद भी सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद है कि वो नहीं रहीं। सोच कर विश्वास कर पाना भी मुश्किल है कि वो अब नहीं रहीं ।

alok-nath-statement-on-reema-lagoo-death-says-i-am-too-sad-to-even-think

राजश्री प्रोड्कशन की फिल्मों में आलोकनाथ और रीमा लागू जाना माना नाम हुआ करते थे। अधिकतर फिल्मों में आलोक नाथ और रीमा लागू थे। चाहे हम आपके हैं कौन में दोनों समधी हो या हम साथ साथ हैं में पति-पत्नी।दोनों कई फिल्मों में सलमान खान, शाहरुख, काजोल जैसे स्टार्स के माता पिता के रोल में नजर आ चुके हैं।

रीमा लागू के अचानक हुए निधन से उनके साथ काम करने वाले स्टार्स काफी सदमे में हैं। मोहनिश बहल ने भी कहा कि "उनके साथ बैठ कर बातें और समय बिताना काफी अच्छा लगता था। मैं उनके साथ राजश्री प्रोड्कशन के अलावा भी कई फिल्मों में काम कर चुका हैं और उनका इस तरह से जाना काफी शॉकिंग है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X