"शराब पीकर गाड़ी चलाना गलत था...मेरे बेटे को मैंने अच्छे संस्कार नहीं दिए!"
आलोक नाथ और उनके संस्कारी बाउजी वाले चुटकुले कितने फेमस हैं ये बताने की तो ज़रूरत है नहीं। लेकिन इस बार चर्चा का विषय हैं आलोक नाथ के बेटे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ा ड्रिंक और ड्राइव के केस में।
हुआ यूं कि आलोक नाथ के बेटे पीकर गाड़ी चला रहे थे, जब पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सिग्नल तोड़कर भागने में भलाई समझी। बाद में पुलिस ने पीछा किया और उन्हें पकड़ा।

लेकिन पकड़े जाने के बाद भी उन्होंने काफी तमाशा किया और पुलिस ने उन्हें सीधा पकड़ कर डाला अंदर। बाद में कोर्ट में जज ने उन्हें वार्निंग देकर छोड़ा।
[ट्विटर पर वायरल हैं ये आलोक नाथ के संस्कारी Jokes]
लेकिन आलोक नाथ इस केस से काफी दुखी हुए। उन्होंने मीडिया में कहा कि शायद उन्हें अपने बेटे को कुछ संस्कार देने की ज़रूरत है। हालांकि वो अपने किए पर शर्मिंदा है लेकिन फिर भी गलती मेरी है कि मैंने उसमें संस्कार नहीं दिए।
[#Jhatka: इस हॉट स्टार किड का डेब्यू हुआ भी नहीं कि 2 फिल्म कैंसिल!]
हालांकि आलोक नाथ की इसमें कोई गलती नहीं है क्योंकि एक उम्र के बाद आप बच्चों को नहीं संभाल सकते। लेकिन हां, कड़क मम्मी पापा बनना आज की ज़रूरत है। मिलिए बॉलीवुड के कुछ कड़क माता - पिता से -
अमृता सिंह
खबरें थीं कि अमृता सिंह ने सारा पर लगाम कस ही दी है। क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी करीना कपूर बन जाए। दरअसल, हाल ही में सारा अली खान की जो तस्वीरें मीडिया में वायरल हुईं, उसे लेकर अमृता काफी नाराज़ हैं।
आमिर खान
आमिर खान ने बेटी इरा को हाल ही में यूरोप टूर पर जाने की परमिशन तो दे दी लेकिन उसके साथ क्या करना है और क्या नहीं करना है की एक लंबी लिस्ट भी इरा को मिली थी।
गौरी खान - शाहरूख खान
हालांकि शाहरूख कूल पापा हैं पर उनका फोन हर 5 - 6 घंट में बच्चों को पहुंच जाता है। क्या कब कहां कैसे सब उन्हें पता होना चाहिए। वहीं गौरी खान इस घर की कड़क टीचर है, उनकी परमिशन के बिना बच्चे कुछ नहीं करते।
जया बच्चन
जया बच्चन आजतक बच्चों के साथ इतनी स्ट्रिक्ट हैं कि सबके सामने भी उनकी गलतियां खुले आम बोल सकती हैं। जैसे उन्होंने हैप्पी न्यू ईयर को एक बकवास फिल्म कहा।
जुही चावला
जुही चावला भी बॉलीवुड के कड़क मम्मी पापा में आती हैं। उन्होंने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को ट्विटर पर झिड़का भी था कि सुबह सुबह उनके बच्चे न्यूज़पेपर में गैर ज़रूरती चीज़ें पढ़ें ऐसा वो कभी नहीं चाहेंगी।
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर कितने कड़क हैं ये तो बताने की ज़रूरत ही नहीं है। उन्होंने एक ट्विटर तक में साफ कहा था कि आप हमेशा माता पिता ही रहते हैं, दोस्त कभी नहीं बनना चाहिए।
काजोल
काजोल भी बहुत ही स्ट्रिक्ट मम्मी हैं। उनका मानना है कि यही कारण है कि उनके बच्चे उनको अपनी बाई समझते हैं कि हर वक्त उनकी सेवा में तैनात रहे।
ट्विंकल खन्ना
अगर अक्षय खन्ना शूट में बिज़ी रहते हैं तो ट्विंकल फुल टाइम मम्मी हैं। बच्चों के कराटे क्लास से लेकर दूसरी चीज़ों तक सब कुछ पूरे डिसिप्लिन में वो खुद करती हैं।
अनिल कपूर
अनिल कपूर की दोनों बेटियां सोनम और रिया और बेटा हर्षवर्धन अपनी अपनी फील्ड में काफी नाम कमा रहे हैं। लेकिन अभी भी ये तीनों बच्चे अपने पापा मम्मी के साथ ही रहते हैं, जैसा कि बॉलीवुड में कम होता है।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित भी बिल्कुल कड़क मम्मी हैं। अपने दोनों बेटों की पढ़ाई से लेकर एक्सट्रा करिकुलर तक हर चीज़ का वो ध्यान रखती हैं। हाल ही में उनके बेटों ने काला घोड़ा फेस्टिवल में तबला परफॉर्मेंस दी थी।
ALSO SEE
बेटी की ये तस्वीरें देख ही संजय दत्त हुए एलर्ट...फिल्मों के लिए कहा NO!


Click it and Unblock the Notifications






















