MeToo: आलोक नाथ की पत्नी ने भी किया विंटा नंदा पर केस, जांच कराने की मांग
आलोक नाथ और विंटा नंदा मामला अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विंटा नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद से आलोक नाथ काफी ज्यादा समस्या में चल रहे थे। इस मामले में आलोक नाथ ने उनपर मानहानि का केस कर दिया था जिसकी जानकारी आलोक के वकील ने दी थी। अब इस केस में एक और नाम सामने आया है जो कि विंटा नंदा से काफी ज्यादा खफा है और उनपर मानहानि का केस कर दिया हैय़। हम बात कर रहें आलोक नाथ की पत्नी की जिनका नाम आसू है।
गौरतलब है कि इस केस के बाद से आलोक नाथ अचानक बीमार पड़ गए थे और उनकी पत्नी काफी ज्यादा डिस्टर्ब हो गई थी। इसी वजह से आलोक नाथ के बाद उनकी पत्नी ने भी विंटा नंदा के खिलाफ ये कदम उठाया है और इस मामले में जांच कराने को लेकर मांग की है।

हालांकि इसके पहले भी आलोक नाथ के वकील ने ये बात बोली थी कि उनका क्लाइंट निर्दोश है और उनकी छवि खराब करने के लिए उनपर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे है।
मी टू की आंधी इस समय काफी ज्यादा जोरों से बॉलीवुड में चल रही है और इसके लपेटे में कई स्टार्स और फिल्ममेकर्स आ चुके हैं। इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए की थी।


Click it and Unblock the Notifications