..................... Alok Nath reaction on Vinta Nanda's allegations of sexual assault - Hindi Filmibeat

रेप के आरोप पर आलोक नाथ ने कहा- उनके साथ रेप किसी और ने किया होगा, मैंने नहीं किया

सोमवार को टीवी सीरियल प्रोड्यूसर और राइटर विनता नंदा ने एक्टर आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया। जब इस बारे में आलोक नाथ से पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस बारे में बात करना बेकार है। लोग मेरी इमेज को बिगाड़ने के लिए कुछ भी बोलेंगे। इमेज छोड़िए.. बल्कि यह सब कुछ जो कहा गया है, वह झूठ है।

रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की धमाकेदार जोड़ी- चौथी बार आएंगे साथ

आलोक नाथ ने एबीपी से बात करते हुए बताया, 'कुछ तो लोग कहेंगे.. मैं ना इस बात से इंकार कर रहा हूं, ना मैं मान रहा हूं। उनके साथ रेप हुआ होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा। खैर, मैं इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि इससे मामला और खिचेंगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, विनता नंदा इन बातों को लेकर सिर्फ आई हैं क्योंकि अभी मीटू अभियान की हवा है।'

Alok Nath

आलोक नाथ ने आगे कहा, मुझे लगता है कि हमें महिलाओं को सुनने की जरूरत है क्योंकि वो कमज़ोर हैं। आज के समय में यूं भी इस मुद्द पर मेरा कुछ कहना बेकार है। क्योंकि जो औरत ने कह दिया वही सच माना जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विनता नंदा उनकी अच्छी दोस्त थीं.. और वह उन्होंने ही विनता को इंडस्ट्री में ऊंचाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X