रेप करने के जुर्म में जेल के डर से लापता थे आलोक नाथ, अब आए वापस और कहा...
जब से टीवी प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का केस फाईल किया था तब से आलोक नाथ गायब थे। पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी पर वो लापता थे। अब आलोक नाथ को ज़मानत मिल चुकी है और वो जहां भी छिपे थे वहां से सामने आ चुके हैं और उन्होंने मीडिया से बात भी की।
आलोक नाथ ने कहा कि कोर्ट और मेरे वकीलों ने फिलहाल मुझे बिल्कुल शांत रहने की सलाह दी है। बल्कि तो मैं शुरू से ही चुप हूं। हो सकता है कि गुस्से में मेरे मुंह से गलती से कुछ बातें निकल गई होेंगी। लेकिन उसके अलावा मैं तीन महीने से चुपचाप पड़ा हुआ हूं।

आलोक नाथ ने आगे कहा कि ये सही वक्त नहीं है मेरे कुछ भी कहने के लिए। लेकिन हां मुझे ज़मानत मिल गई है जिससे मैं काफी खुश हूं। अब मैं जब बोलने की स्थिति में आ जाऊंगा तब आप लोगों से दिल खोलकर बातें करूंगा। हालांकि आलोक ने अपनी पत्नी आशु का आभार व्यक्त किया।
आलोक नाथ ने बताया कि आशु मेरे साथ इस दौरान मज़बूती से खड़ी रही। मैं भगवान का शुक्र मनाता हूं कि वो जीवन के हर उतार चढ़ाव में मेरे साथ रही है। मेरा सच उसका सच है और हमारा सच भगवान का सच है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि ये लड़ाई सही ढंग से खत्म होगी। और जो भी सच है सब बाहर आएगा।
गौरतलब है कि आलोक नाथ पर तारा सीरीयल की प्रोड्यूसर विनता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए रेप का आरोप लगाया था। अगर आपने वो पोस्ट नहीं पढ़ा तो हम आपके लिए एक बार फिर उसे प्रस्तुत कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












