जब फिल्मों के संस्कारी बाबूजी ने अंबानी परिवार की बहू संग दिए थे बोल्ड सीन, हर तरफ मचा दी थी सनसनी!
Alok Nath Gave Bold Scene With Tina Ambani: टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में जब भी संस्कारी पिता या फिर घर के मुखिया की बात आती है तो अभिनेता आलोक नाथ का चेहरा दिमाग में आ जाता है। आलोक नाथ ने दर्शकों के बीच एक अपनी संस्कारी पिता वाली इमेज बना ली थी।

मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और विवाह जैसी फिल्मों में उन्होंने पिता का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन अभी के वक्त में जो आलोक नाथ दर्शकों के बीच आदर्श पिता के तौर पर नजर आते हैं उन्होंने एक वक्त पर रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया था।
आलोक नाथ में साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'कामाग्नि' में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं उन्होंने अंबानी परिवार की छोटी बहू और अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ में रोमांस किया था। दोनों के रोमांटिक सीन काफी चर्चा में भी आ गए थे।
पिता चाहते थे आलोक नाथ बनें डॉक्टर
दरअसल आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर हुआ करते थे और मां एक हाउसवाइफ थी। इसीलिए एक्टर के पिता चाहते थे कि उनका बेटा भी डॉक्टर बने। लेकिन आलोक नाथ की किस्मत उन्हें एक्टिंग में ले आई और दिल्ली से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में ही थिएटर करना शुरू कर दिया। वह रुचिका थिएटर ग्रुप से जुड़ गए थे और फिर बाद में उन्होंने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से 3 साल तक अभिनय सीखा।
20 हज़ार रुपए के लिए की थी फिल्म
बताया जाता है कि साल 1980 के दौरान फिल्म 'गांधी' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर डोली ठाकुर नेशनल स्कूल आफ ड्रामा पहुंची थी। बहन नए कलाकारों को ढूंढ रही थी। कई ऑडिशन के बाद उन्होंने आलोक नाथ को चुन लिया था और उन्हें इस फिल्म के लिए ₹20000 मिले थे। यहीं से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ था।
दूसरी फिल्म के लिए 5 साल तक करना पड़ा इंतजार
फिल्म 'गांधी' के बाद में आलोक नाथ मुंबई आ गए थे और यहां से आगे का रास्ता उनके लिए इतना आसान नहीं रहा था। उन्हें अपनी दूसरी फिल्म के लिए तकरीबन 5 साल का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने थिएटर में भी काम किया। स्ट्रगल के दौरान ही उन्होंने फिल्म 'मशाल' में एक छोटा सा रोल निभाया था और धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया।
आलोक नाथ की पत्नी
आलोक नाथ की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि साल 1987 में उन्होंने आशु सिंह के साथ में शादी कर ली थी। उनकी पत्नी तब दूरदर्शन के आने वाले फेमस शो बुनियाद सीरियल के सेट पर एक प्रोडक्शन असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम शिवांग नाथ और जुनाई नाथ है।


Click it and Unblock the Notifications