MeToo: रेप के आरोपों के बाद बीमार हुए आलोक नाथ, मीडिया के सामने आने से सीधा इंकार
अभिनेता आलोक नाथ पर एक के बाद एक आरोप लग रहें है और विंटा नंदा के रेप के आरोप के बाद हम साथ साथ हैं कि एक क्रू के अलावा अब अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाएं है। बता दें कि इन आरोंपो के बाद आलोक नाथ जिनको बॉलीवुड और टीवी में संस्कारी बापू कहा जाता है उनकी छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। खबर आ रही है कि इन आरोपों के बाद आलोक नाथ काफी ज्यादा बीमार हो गए हैं और यही कारण है कि वो मीडिया के सामने नहीं आ रहें है। इस बात की जानकारी उनके वकील ने दी है।
आलोक नाथ पर लगे आरोप काफी ज्यादा गंभीर है..विंटा नंदा ने कहा कि उन्होने उनके साथ रेप किया है, हम साथ साथ हैं कि क्रू ने कहा था कि वो उनके सामने ही कपड़े उतारने लगे थे।

इसके अलावा संध्या मृदुल ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में वो कमरे में घुस आए थे और उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इस समय MeToo कैंपेन ने कई लोगों के राज खोलकर रख दिए हैं और कई बड़े सितारे और फिल्म जगत से जुड़े लोग काफी ज्यादा हैरान हैं।
एक चैनल से बात करते हुए आलोक नाथ ने कहा था कि इन आरोंपो को मैं गलत भी नहीं कह रहां हूं और ना ही मैंने ये किया है..रेप हुआ होगा लेकिन किसी और ने किया होगा। हालांकि इस समय मामला काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं और देखना ये है कि आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications











