MeToo: आलोक नाथ ने विंटा नंदा पर किया मानहानि का केस, लगाए है रेप के गंभीर आरोप
मी टू में किसी ना किसी का नाम आए दिन सामने आ रहा है और संस्कारी बापू के नाम से मशहूर अभिनेता आलोक नाथ की नींद इस समय उड़ी हुई है। बता दें कि उनपर विंटा नंदा और संध्या मृदुल ने गंभीर आरोप लगाए है। विंटा नंदा जो कि एक लेखक है उन्होने उनपर रेप का आरोप लगाया है तो वहीं संध्या मृदुल जो अभिनेत्री है उन्होने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। बता दें कि इन आरोपों पर अब आलोक नाथ सामने आएं है और मानहानि का केस दर्ज करवाया है।
बता दें कि इस बात को लेकर प्रेम कॉफ्रेंस में पहले ही आलोक नाथ के वकील ने बोला थी कि उनपर लगे हुए सारे इल्जाम झूठे है और वो इस पर मानहानि का केस करके मुकदमा चलाएंगे।

गौरतलब है कि इस मामले के सामने आने के बाद आलोक नाथ कि छवि पर काफी बुरा असर पड़ा है और वो बीच में अचानक बीमार हो गए थे। विंटा नंदा के मुताबिक वो काफी ज्यादा सेट पर ही शराब के नशे में उल्टी सीधी हरकतें करते रहते थे..
लेकिन उस समय टॉप के सीरीयल एक्टर होने की वजह से उनसे कोई कुछ नही कहता था। अब देखना ये है कि मानहानि का केस दर्ज होने का बाद दोनो का कैसा रिएक्शन सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications











