लड़की ने मारा सलमान को थप्पड़
लड़कियों के हौसले आजकल बुलन्द हैं और इन खतरनाक लड़कियों के तेवरों का शिकार बॉलीवुड हीरो हो रहे हैं। इमरान हाशमी की शर्ट फाड़ने के बाद और शाहिद कपूर का पीछा करने के बाद अब एक अन्य लड़की ने सलमान को थप्पड़ मार दिया।
हालाँकि ये लड़की पूरी तरह से होश में नहीं थी। ये वाकया दिल्ली में संजना जॉन के फैशन शो की पार्टी के दौरान हुआ। इस पार्टी में सलमान के अलावा और कई फिल्मी सितारे मौजूद थे। सुष्मिता सेन, सोहेल खान, रिया सेन, अमान और अयान अली खान भी वहाँ मौजूद थे। लड़की का नाम मोनिका पता चला है। मोनिका किसी बिल्डर की बेटी है और अपने एक पुरुष मित्र के साथ पार्टी में घुसने पर आमादा थी।
मोनिका नशे में थी, उसने वहाँ उपस्थित सभी लोगों के साथ मिसबिहेव किया। हंगामा देख कर जब सलमान वहाँ पहुंचे तो उन्होने मोनिका को काम करने की कोशिश की। पर मोनिका ने अचानक सलमान को थप्पड़ मार दिया। इसवाकये से वहाँ मौजूद सारे लोग अवाक रह गये। पर सलमान कूल रहे और सेक्योरिटी गार्ड्स ने मोनिका को बाहर निकाल दिया।


Click it and Unblock the Notifications