Throwback- आलिया भट्ट ने शादी से पहले ही रख दिया था बेटी का नाम? Video हुआ वायरल!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर से बीते दिन खबर आई थी कि वो दोनों एक बच्ची के माता-पिता बन गए है तो उनके फैंस भी काफी खुश हुए थे। शादी के बाद से ही लगातार उनके बेबी को लेकर चर्चा था और अब उनके घर एक लड़की का आगमन हुआ है। इस मौके पर उनके फैंस समेत सभी सितारों ने बधाई दी है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौंका देगी। दरअसल आलिया भट्ट ने काफी पहले ही अपनी बेटी का नाम रखने की बात कही थी।
उन्होने कहा कि ये काफी सुंदर नाम है और उनकी बेटी होगी तो उसका नाम वो यही रखेंगी। करीब चार साल पहले जब उन्होंने रणबीर को डेट करना शुरू किया था, तब आलिया एक डांस रियलिटी शो में अपनी एक फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं।
जैसे ही अभिनेत्री ने प्रतियोगियों में से एक को अपना नाम लिखने के लिए कहा, एक छोटे बच्चे ने उनका नाम 'अलमा' (Almaa) लिखा था। हालांकि इससे आलिया बिल्कुल नाराज नहीं हुईं बल्कि उन्होने कहा ये सुंदर नाम है और मैं अपनी बेटी का नाम अलमा रखूंगी। अब वो पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।
अब देखना ये है कि आलिया भट्ट वाकई में अपनी बेटी का नाम ये रखती हैं या नहीं। लेकिन इतना तो तय है कि दोनों परिवार काफी ज्यादा खुश हैं और नीतू कपूर ने मीडिया से कहा है कि वो काफी खुश हैं और मां बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
क्यों ट्रोल हो रहे हैं आलिया और रणबीर
इस वक्त आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आलिया भट्ट शादी के पहले से प्रेगनेंट थीं क्योंकि उनका बेबी शादी के 7 महीने बाद जन्मा है। हालांकि ये कई बार देखा जाता है कि प्रीमेच्योर बेबी जल्दी जन्म ले लेते हैं। हालांकि आलिया और रणबीर की तरफ से ट्रोलिंग को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
ब्रह्मास्त्र में साथ आए थे नजर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में रिलीज हुई थी और आलिया भट्ट ने इस दौरान शानदार काम किया था। ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर के बीच अफेयर शुरु हुआ था।
वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट इस वक्त रणबीर कपूर से साथ अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि अब वो लंबा ब्रेक ले सकतीं हैँ। इसके अलावा रणबीर कपूर कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ धमाका करेंगे और इसमें ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications