गुंडागर्दी पर उतारू हुए अल्लू अर्जुन के फैंस, प्रभास के फैन को बुरी तरह पीटा, खून से लथपथ दिखा युवक

allu arjun prabhas

क्या किसी स्टार की फिल्में और उसको सपोर्ट करना किसी फैन को हिंसक बना सकता है? ये सवाल इसलिए है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बेहद चौकाने वाला वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स की धुनाई कर रहे हैं और एक स्लोगन बोलने के लिए कह रहे है। कथित तौर पर गुंडागर्दी कर रहे इन लड़कों को पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन फैन बताया गया है। वीडियो कर्नाटक के बैंगलोर से सामने आया है जहां ये सभी प्रभास के फैन की पिटाई कर करते हुए दिख रहे हैं।

यही नहीं, इस वीडियो में आप ये भी देखेंगे कि पीड़ित से 'जय अल्लू अर्जुन' का नारा लगाने के लिए भी ये लड़के कह रहे हैं। हमला इतना तेज है कि लड़का पूरी तरह से खून से लथपथ दिखाई दे रहा है और उसके चेहरे पर कुछ चोटें हैं। घटना शहर के केआर पुरम के पास हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को एक एक्स उपयोगकर्ता ने साझा किया है। वीडियो के साथ इस शख्स ने लिखा है, ''@BlrCityPolice आपको इस प्रकार के लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, केवल ऑनलाइन झगड़ों के लिए यह स्वीकार्य नहीं है, कृपया उचित कार्रवाई करें।'' इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एक शख्स ने इस वीडियो पर लिखा, ''तो कई वर्षों के बाद.. ऑफ़लाइन फैंस वॉर का साक्षी बना.. ये वास्तविक टॉलीवुड फैन वॉर हैं.. अन्य उद्योग प्रशंसकों को तेलुगु नायकों पर टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''मसला क्या है ये क्यों झगड़ रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''दयनीय...ये लोग कर्नाटक की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''ये बिल्कुल ठीक नहीं है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि अल्लू अर्जुन और प्रभास की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। आप देखिए वीडियो..

Read more about: allu arjun prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X