..................... Allu Arjun's family became emotional after seeing Allu Arjun, wife and children hugged, Video! - Hindi Filmibeat

Allu Arjun को देख इमोशनल हुआ परिवार, जेल से आते ही पत्नी और बच्चों ने ऐसे लगाया गले, Video!

allu arjun viral video

Allu Arjun Family Video- अल्लू अर्जुन के जेल जाने के बाद उनका परिवार काफी दुखी था। बता दें कि अल्लू अर्जुन को अब जमानत मिल गई है और वो जेल से घर पहुंच चुके हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने परिवार वालों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो काफी शानदार है और इसमें अल्लू अर्जुन की पत्नी और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। पुष्पा स्टार जैसे ही घर पहुंचे ये नजारा देखकर लोग खुश हो गए। वायरल हो रहे इस वीडियो को pallav paliwal ने साझा किया है।

अल्लू अर्जुन जैसे ही घर में पहुंचे तो एक शख्स पहले उनको हग करता दिख रहा है। इसके बाद अल्लू अर्जुन का बेटा आता है और उनको उछलकर गले लगा लेता है। फिर पत्नी आती है और काफी देर तक गले लगाते हुए होल्ड कर लेती हैं।

इस दौरान उनकी बेटी लगातार डांस करती हुई दिख रही है। इस तरह से उछलकर अपनी खुशी जाहिर कर रही है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि लोगों के अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से काफी गुस्सा था क्यों कोई नहीं मानता है कि इसमें अल्लू अर्जुन की गलती है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''ये है अल्लू अर्जुन का असली परिवार इसलिए झुकेगा नहीं साला।'' एक ने लिखा, ''बेटी को देखों डांस कर रही है।'' एक ने लिखा, ''राजनीति का शिकार।'' एक ने लिखा, ''बहुत बहुत बधाई।'' एक ने लिखा, ''पुष्पा भाऊ बाहर आ गया।'' एक का कहना है, ''बिना वजह जेल में रहे।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

भगदड़ में हुई महिला की मौत

बता दें कि पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई थी। इसी केस को लेकर अल्लू अर्जुन फंस चुके हैं। हालांकि उन्होने पीड़ित परिवार की मदद की है और 25 लाख रुपए दिए हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: allu arjun viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X