महिला फैन की मौत से दुखी अल्लू अर्जुन परिवार को देंगे 25 लाख, भावुक होकर पोस्ट किया वीडियो!

Allu Arjun Video on Fan Death- 4 दिसंबर का दिन था और पुष्पा 2 का प्रीमियर हैदराबाद के एक सिनेमाघर में था। अल्लू अर्जुन वहां पहुंचे थे और भीड़ काफी जबरदस्त थी। इस बीच भगदड़ मच जाती है और इसमें एक महिला की मौत हो जाती है।
महिला अपने 2 बच्चों के साथ अपने पसंदीदा स्टार को देखने आई थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इस महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन पर केस दर्जल हुआ था लेकिन अब पुष्पा स्टार सामने आए हैं।
महिला फैन की मौत पर अल्लू अर्जुन ने दुख व्यक्त किया है और मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए देने की बात कही है। एक्स पर अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो काफी दुखी नजर आ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने कैप्शन लिखा
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा था, ''संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। इस मुश्किल वक्त में मृतक के परिवार को मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और पर्सनील वो परिवार से मिलेंगे। शोक मनाने के लिए जगह की उनकी आवश्यकता का सम्मान करते हुए, मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा से निपटने में उनकी मदद करने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'' इसके अलावा वीडियो में भी उन्होने इस घटना को दुखद बताते हुए मदद की बात की और कहा कि इस तरह की कल्पना भी उन्होने नहीं की थी।
क्या कह रहे हैं फैंस
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''गोल्डन हार्ट सर। इस परिवार को सलाम, वे इस कठिन समय से उबर सकें।'' एक ने लिखा, ''अच्छा भाव अन्ना। हम तुमसे प्यार करते हैं। यह बस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।'' एक ने लिखा, ''यह बहुत हृदय विदारक समाचार है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए अल्लू अर्जुन का ये वीडियो..
Deeply heartbroken by the tragic incident at Sandhya Theatre. My heartfelt condolences go out to the grieving family during this unimaginably difficult time. I want to assure them they are not alone in this pain and will meet the family personally. While respecting their need for… pic.twitter.com/g3CSQftucz
— Allu Arjun (@alluarjun) December 6, 2024


Click it and Unblock the Notifications











