..................... Allu Arjun starrer Pushpa 2 shooting on hold due to this reason, know if movie release will be postponed - Hindi Filmibeat

Pushpa 2: इस वजह से तीन महीने से बंद है 'पुष्पा 2' की शूटिंग, क्या रिलीज में होगी देरी?

pushpa 2

Allu Arjun movie Pushpa 2 shooting on hold: अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के पहले भाग को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह सुपरहिट साबित हुई थी वहीं, अब दूसरी भाग को लेकर फैंस हमेशा अपडेट का इंतजार करते हैं। फिल्म से जुड़ी फिलहाल एक और खबर आई है जो फैंस को निराश कर सकती है।

दरअसल, अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2 की शूटिंग 3 महीनों से रुकी हुई है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हो गई है। लेकिन, इसके बाद फिल्म की शूटिंग अब तक नहीं शुरू हो सकी है जो काफी हैरान करने वाली खबर है। लेकिन, अब लेटेस्ट अपडेट यह है कि फिल्म की शूटिंग ठप है।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के निर्देशक सुकुमार फिलहाल टीजर पर काम कर रहे हैं जो अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर आ सकती है। वहीं, बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार सुकुमार अब तक शूट हुए हिस्से से खुश नहीं हैं। सुकुमार कंटेंट से निराश हैं और जो भी शूट किया गया है उसे डिलीट करना चाहते हैं।

फिल्म के निर्देशक फिल्म के कंटेंट को रीशूट करने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी बाकी फिल्म और प्रोजेक्ट पर फोकस करेंगे। रश्मिका मंदाना भी फिलहाल अपने बाकी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं क्योंकि जाहिर है स्टार्स इतने समय तक शूटिंग का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर फिल्म की शूटिंग में देरी होगी तो रिलीज भी आगे बढ़ सकती है। बहरहाल, यह तो आने वाले समय में ही पता चलने की संभावना है।

Read more about: pushpa allu arjun movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X