Pushpa: अल्लू अर्जुन स्टारर ब्लॉकबस्टर पुष्पा रूस में मचा रही धमाल, 774 स्क्रीन्स पर हुई है रिलीज़

allu-arjun-starrer-blockbuster-pushpa-is-a-big-hit-in-russia-released-on-774-screens

Pushpa in Russia: पुष्पा: द राइज़ ने अपनी रिलीज के एक साल बाद भी न केवल देश में बल्कि अब विदेशों में भी बेंचमार्क सेट करना जारी रखा है। अल्लू अर्जुन स्टारर ये ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर पिछले महीने रूस में रिलीज़ हुई थी और पहले ही 1.02 करोड़ रूबल की कमाई कर चुकी है।

रूस में 8 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब भी 774 स्क्रीन्स पर सफलतापूर्वक चल रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में होने के बावजूद, पुष्पा रशिया में रिलीज होने वाली अब तक की फेवरेट इंडियन फिल्मों की लिस्ट में आगे है। बता दें, वहां की भाषा में डब की गई भारतीय फिल्मों में अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्श 'वॉर' का रहा है, जिसने 1.7 करोड़ रूबल की कमाई की थी।

हालांकि, पुष्पा: द राइज़ के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, फिल्म के इन नंबरों को पार करने और अब तक की सबसे सफल रशियन डब्ड इंडियन फिल्म बनने की उम्मीद है।

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने 8 दिसंबर को मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में दर्शकों को लुभाने के बाद, देश में तूफान ला दिया। रूस में रिलीज होने वाली कुछ भारतीय फिल्मों में से एक और पहले से ही ऑनलाइन इम्पैक्ट क्रिएट कर चुकी ये फिल्म अब लोगों को एंटरटेन कर रही है.. इसके साथ अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता भी नए स्तरों पर पहुंच गई है।

इस फिल्म का रूसी दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और नंबर्स इस बात की गवाही है। रिपोर्ट्स की मानें तो, यही वजह है कि इस फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा 2' को भारत और रूस में एक साथ रिलीज किया जाएगा। पुष्पा 2 साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित होने वाली है। फिलहाल फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X